जिला अस्पताल में बुधवार को उल्टी, दस्त, बुखार और सर्दी-जुकाम से पीड़ित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली। उमस भरी गर्मी और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई दे रहा है। सुबह से ही अस्पताल की ओपीडी और पर्ची काउंटर पर मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। मरीजों के साथ आए तीमारदारों की भीड़ के कारण अस्पताल परिसर में काफी गहमागहमी रही।