जनपद में पुलिसिंग सिस्टम को और बेहतर बनाने के साथ साथ कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने को लेकर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा एक नवीन पहल की शुरुआत की है। दरअसल जनपद के सभी चौकी इंचार्ज को शिकायतकर्ता के शिकायतों को चौकी पर ही पारदर्शी ढंग से निस्तारण करना होगा। साथ ही साथ जनसुनवाई के मामले भी गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने होंगे। ऐसा नहीं करने पर जनता की शिकायतों को नजरअंदाज करने पर पुलिस विभाग के चौकी प्रभारियों पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है।