शिवजपत सिंह इंटर कालेज की छात्र छात्राओं ने गीत , संगीत,एकल नृत्य, सामुहिक नृत्य,नाटक प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने किया। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं महिमा, संजना,शिवानी, उजाला,निक्की,ममता ने सरस्वती वंदना तेरी वीणा का बन जाऊं तान से कार्यक्रम की शुरुआत की।