जिला अस्पताल में बुधवार को ओपीडी में भारी भीड़ देखने को मिली। पर्ची कटवाने के लिए लोग घंटों काउंटर पर कतार लगा कर खड़े रहे। डॉक्टर पवन कुमार ने बताया कि डेली 100 मरीज बुखार से पीड़ित आ रहे हैं। पूरे ओपीडी की बात की जाए तो कम से कम 800 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं।