सदर ब्लॉक सभागार में समूह सखियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहायक विकास अधिकारी (महिला) एवं बीएमएम अरविंद कुमार, मनोज कुमार व शेषनाथ मौर्य ने की। अधिकारियों ने समूह गठन, बैंक खाता खोलने, एमआईएस एंट्री, नियमित समूह बैठकें तथा स्टार्टअप आरएफ, सीआईएफ व सीसीएल जैसे कोषों के वितरण व उपयोग की विस्तृत समीक्षा की। समूह सखियों को समय पर रिकॉर्ड अपडेट करने व कोष का सही उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में बड़ी संख्या में समूह सखियां उपस्थित रहीं।