सरकारी संसाधान के दुरूपयोग: बृहस्पतिवार को एंबुलेंस से सीएमओ दफ्तर का सामान ढ़ोने का मामला सामने आया है। नया सीएमओ भवन कलक्ट्रेट परिसर में बनाया गया है। बृहस्पतिवार को सुबह सामान शिफ्ट करना था। कर्मचारियों ने इसमें खेल करते हुए मनमाने तरीके से माल ढुलाई गाड़ी की जगह एंबुलेंस को ही सामान ढ़ोने वाली गाड़ी बना दिया। जबकि ये एंबुलेंस केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को मरीजों की सुविधा के लिए दिया था।