महाव नाला चकरार के पास सिवान में 10 मीटर टूट गया है। सोनिया नाले की ओर पानी जा रहा है। आस पास के खेतों में जलभराव हो गया है। वर्तमान में आबादी प्रभावित नहीं है। मौके पर अधिकारी पहुंचे हैं। महाव नाले के कैचमेंट में 6 घंटे में 180 मिमी से अधिक भारी वर्षा हुई है। सर्वाधिक उच्चतम जलस्तर 13.70 पर स्पायल बैंक के माध्यम से प्रवाहित हो रहा है।