महराजगंज के निचलौल में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में वांछित आरोपी दुर्गेश चौधरी (23) को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कपिया तिराहे से जिगिनहवा जाने वाले मार्ग पर पकड़ा गया। उसके खिलाफ निचलौल थाने में बीएनएस की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।