फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फर्जी दरोगा: फरेंदा में कर रहा था वसूली, संदेह होने पर लोगों ने की 'पूछताछ'- पिटाई भी की

फरेंदा कस्बे से एक फर्जी दरोगा को पकड़कर लोगों ने पुलिस के हवाले किया है। पुलिस पूरी मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। फरेंदा कस्बे के धानी ढाले के पास से मऊ जिले का विनोद यादव खुद को फायर विभाग का दरोगा बताते हुए चौराहे पर वसूली कर रहा था। चौराहे पर खड़ा होकर एक लड़के से मोबाइल व रुपये की मांग कर रहा था। न देने पर धमकी भी दे रहा था। वर्दी पर चप्पल पहने देख लोगों को शक हुआ तो स्थानीय लोगों ने पकड़कर पिटाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया है। फरेंदा थानेदार प्रशांत पाठक ने बताया की जांच पड़ताल की जा रही है, कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें