केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने धनेवा स्थित आवास पर प्रेस वार्ता में जीएसटी रिफॉर्म की विस्तृत जानकारी दी। मोदी सरकार के इस कदम से महंगाई पर नियंत्रण होगा। जीएसटी अब केवल 5 और 18 प्रतिशत के दो स्लैब में सीमित, 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत समाप्त। दूध, पनीर, रोटी, 33 जीवनरक्षक दवाओं पर जीएसटी हटाया गया। साबुन, शैंपू, टूथपेस्ट, साइकिल, नमकीन, कॉफी, पास्ता पर 5 प्रतिशत कर। गुटखा, तंबाकू, बड़ी गाड़ियों पर 40 प्रतिशत बढ़ोतरी। स्वास्थ्य जांच, शिक्षा सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक्स (मोबाइल, टीवी) पर राहत। होटल-रेस्टोरेंट, किसानों को भी लाभ। यह गरीब-मध्यम वर्ग के लिए वरदान, 2047 विकसित भारत की ओर कदम।