महराजगंज में परतावल कस्बें में जीएसटी टीम ने बर्तन की दुकान पर छापा मारा है। दुकान के साथ गोदाम में रखे बर्तनों के खरीद बिक्री और जीएसटी फर्म के पिछले छह माह के खरीद बिक्री की जांच की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि त्योहार के समय कच्ची पर्ची पर बर्तन खरीद बिक्री कर सरकार को राजस्व की क्षति पहुंचाई जाती है। ऐसी सूचना लंबे समय से एजेंसियों को मिल रही थी। आशंका है कि इसी आधार पर जीएसटी टीम ने शनिवार को बर्तन के दुकान पर छापा मारा है।