पिछले कुछ दिनों से जहां एक तरफ हम रिश्तों में दरार और प्रेम में धोखे की भयावह कहानियां सुन रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ जिले के निचलौल शहर से एक ऐसी खबर सामने आई है। जिसने सबको चौंका दिया है। यहां एक प्रेमी ने अपनी मृत प्रेमिका की अंतिम विदाई से पहले उसकी मांग में सिंदूर भर अपनी पत्नी बना लिया। सोशल मीडिया पर यह हृदयस्पर्शी दृश्य देखकर लोगों को हिंदी सिनेमा के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म "कुछ कुछ होता है" का वो मशहूर डायलॉग याद आ गया - "हम एक बार जीते हैं, एक बार मरते हैं, शादी भी एक बार होती है, और प्यार भी एक बार ही होता है। यह घटना भी कुछ ऐसी ही है।