सिद्धार्थनगर जिले के बुचहा ग्राम सभा ऊटिया थाना सिद्धार्थनगर से अंतिम संस्कार के लिए एक शव को टाली ट्रैक्टर से धानी बाजार स्थित राप्ती नदी के तट पर ले जा रहे थे कि बृजमनगंज थाना क्षेत्र के कोईलाडाड और चरिगांवा गांव के बीच अनियंत्रित होकर टाली पलट गई। टाली में बैठे लोगों में चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी धानी ले जाया गया है। जबकि एक की मृत्यु होने की जानकारी है।