नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह बृहस्पतिवार की दोपहर भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर से कड़ी सुरक्षा के बीच गोरखनाथ मंदिर गोरखपुर के लिए रवाना हुए। सोनौली सीमा पर पहुचने पर नेपाल हिन्दू संगठनों के लोगों ने स्वागत किया। बताया गया है। कि पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे और विशेष पूजा करेंगे।