फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा व औषधि विभाग ने की कार्रवाई, खुले में ऐसे बेच रहे थे मांस

नगर पंचायत परतावल में गुरुवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में आबादी के बीच सुअर का मांस काटकर बेचने की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कार्रवाई की। गुरुवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंसराज प्रसाद और अंकित कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और अतिक्रमण को हटवाया। टीम के पहुंचने से पहले ही मांस बेचने वाले दुकानदार फरार हो गए। अधिकारियों ने मौजूद एक व्यक्ति को सख्त हिदायत दी कि विभाग में पंजीकरण कराए बिना मांस की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद बिक्री करते पाए जाने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें