विश्व मृदा दिवस के अवसर पर शुक्रवार को आयोजित किसान गोष्ठी में सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने मृदा स्वास्थ्य संरक्षण की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मिट्टी राष्ट्र की समृद्धि का आधार है और अंधाधुंध रासायनिक खादों के बजाय मृदा परीक्षण कर संतुलित उर्वरक प्रयोग करें। कृषि विभाग द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड, जैविक खेती और आधुनिक तकनीकों पर विस्तृत जानकारी दी गई।