बार्डर की सुरक्षा और संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी के लिए गठित ग्राम सुरक्षा की समिति की बैठक रविवार को कपिलवस्तु कोतवाली में हुई। इसमें समिति के सदस्यों के साथ पुलिस और एसएसबी और खुफिया एजेंसी के लोग शामिल हुए। इसमें सीमा पर होने वाले अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने में सहयोग करने की अपील की गई। साथ ही मादक पदार्थ आदि की तस्करी रोकने पर जोर दिया गया।