फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात को DM ने किया जिला संयुक्त अस्पताल का औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बीती रात जिला संयुक्त अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, महिला एवं प्रसूति वार्ड, दवा वितरण कक्ष का जायजा लिया और भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई, भोजन व दवाओं की जानकारी ली। डॉ. सर्वेश प्रताप सिंह ने मरीजों की स्थिति सामान्य बताई। जिलाधिकारी ने एक महिला मरीज के समुचित इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर करने का निर्देश दिया। फार्मेसी स्टॉक चेक कर दवाओं की मांग समय पर करने को कहा। साफ-सफाई पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण में एसपी सोमेंद्र मीना, सीएमएस डॉ. ए.के. द्विवेदी सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें