सोमवार को पिपरा बाबू गांव के ग्रामीणों ने सदर कोतवाली में पहुंच कर पत्रक सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में गांधी चबूतरा का निर्माण कराया जा रहा है, जबकि वहां पहले से ही बुद्ध बिहार बना हुआ है। हमारी मांग है कि गांव में गांधी चबूतरा और बुद्ध बिहार दोनों का निर्माण कराया जाए।