निचलौल थाना क्षेत्र के कुंवारीसती गांव में शनिवार को एक घर में कमरे के अंदर फंखे से लटका एक महिला का शव मिला। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसी बीच घटना की जानकारी किसी ने पुलिस को दे दी। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने परिजनों और आस पास के लोगों से पूछताछ कर नायब तहसीदार अभिषेक मिश्रा की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतारा। फिर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।