मनु लॉ कॉलेज निचलौल में पुलिस पाठशाला का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी निचलौल शिव प्रताप सिंह ने कहा कि मोबाइल से फायदा के साथ नुकसान भी है। सिर्फ पढ़ाई और ज्ञान बढ़ाने के लिए ही मोबाइल का उपयोग करें। सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से बचें। फेसबुक, इंस्टाग्राम का उपयोग सोच समझकर ही करें। यह तभी संभव हो पाएगा, जब अभिभावक सजग रहेंगे।