अमर उजाला फाउंडेशन की ओर आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 10 नवंबर को महराजगंज शहर के बिशप एकेडमी में हुई। इसमें कुल 768 बच्चे पंजीकृत रहे। 553 ने परीक्षा दी। जबकि 215 ने परीक्षा छोड़ दी। केंद्र व्यवस्थापक विपिन तिवारी ने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न कराई गई।