भारतीय जनता पार्टी की ओर से अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी के उपलक्ष्य में शनिवार को भाजपा कार्यालय में एक विशेष स्मृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोकमाता के जीवन, उनके योगदान और कर्तृत्व पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका अवलोकन केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को धर्म, न्याय और राष्ट्रधर्म का सजीव प्रतीक बताते हुए कहा कि विदेशी आक्रांताओं के कठिन कालखंड में उन्होंने जिस निडरता से तीर्थस्थलों का पुनरुद्धार कराया, वह भारतीय इतिहास में एक अद्वितीय अध्याय है।