ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के बोदना गांव की पूनम की संदिग्ध मौत के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल शव आया था। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव लेकर घर जाने के बजाय महराजगंज फरेंदा हाई वे जाम कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंची। आधे घंटे समझाने के बाद मामला शांत हुआ और जाम समाप्त हुआ। पुलिस की ओर से मामले में केस दर्ज करने का आश्वासन दिया गया। महिला की हत्या का आरोप पडोसियों पर मढ़ा जा रहा है।