फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुश्तैनी जमीन पर जबरन कब्जे का आरोप लगाया

पनियरा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा हेमछापर के ग्रामीणों ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पुश्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा कराए जाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने बताया कि पनियरा थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर एक पक्ष को कब्जा दिला दिया। विरोध करने पर जेल भेजने की धमकी दी गई। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। अब उक्त भूमि पर तेजी से निर्माण कार्य हो रहा है। दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से तत्काल निर्माण कार्य रुकवाने और निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सुखराम, अवधेश, राजकुमार, श्रीराम, धर्मा देवी, राजेंद्र, इंद्रावती देवी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें