कोल्हुई थाना क्षेत्र के गांव जंगल गुलरिहा में लक्ष्मी पूजा के लिए रोहिन नदी में जल भरने के दौरान एक युवक डूब गया। आसपास के लोगों ने तलाश किया लेकिन पता नहीं चला। शिवचरन यादव के 18 वर्षीय बेटा रविन्द्र यादव उर्फ बिरजू भी कलश यात्रा में गए थे। नदी में कलश भरने के दौरान कुछ युवक नदी में नहाने लगे। इस दौरान रविन्द्र यादव उर्फ बिरजू यादव भी नदी में नहाने गए और गहरे पानी में चले गए जिससे डूब गए। साथ में मौजूद लोगों ने पता लगाया लेकिन पता नहीं चल सका।