फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: एसआईआर फॉर्म भरने से जुड़ी जानकारी को लेकर दुविधा में वोटर

दीपक महाजन Updated Sat, 22 Nov 2025 05:03 PM IST

एसआईआर से जुड़ी तमाम जानकारी को गणना प्रपत्र में भरने को लेकर मतदाताओं का परेशानी हो रही है। ललितपुर के बांसी की रहने वाली इंद्रा ने बताया कि उनके परिवार के सदस्य बाहर रह रहे हैं ऐसे में उनकी जानकारी मांगी जा रही है जिसको लेकर वह दुविधामें है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत प्रत्येक मतदाता का गणना प्रपत्र भरवाया जा रहा है। गणना प्रपत्र बांटने में बीएलओ को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा क्योंकि अनेक मतदाताओं को एक परिवार के सदस्यों के नाम मतदाता सूची में एक जगह नहीं लिखें हैं, इतना ही नहीं अनेक मतदाताओं स्थान बदल लिये हैं। बीएलओ अभी फार्म वितरण का कार्य ही पूरा नहीं कर सके थे कि निर्वाचन से जुड़े तहसील स्तरीय अधिकारियों ने बीएलओ पर फार्म आन लाइन करने का दबाव बनाना शुरु कर दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें