फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सीएचसी में अव्यवस्थाएं ही नहीं, प्रसव में वसूले जा रहे पैसे, वीडियो वायरल

ब्लॉक बार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के नाम पर पैसे लिए जा रहे है। बृहस्पतिवार को ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें तीमारदार अपने आप को प्रसूताओं के परिजन बता रहे है। वायरल वीडियो में प्रसव के बाद एक कर्मचारी ने चार सौ, दूसरे ने तीन सौ व एक ने 100 रुपये लेने की चर्चा हो रही है। यही नहीं तीमारदारों ने अव्यवस्थाओं से परेशानी होने की बात भी कहीं है। मामले में विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग में एक के बाद एक लगातार सीएचसी पर पैसे लेने के मामले सामने आ रहे हैं। बीते माह पूर्व सीएचसी तालबेहट में नसबंदी में पैसे लेने के आरोप लगाए गए थे। आरोप की जांच चल रही थी, कि एडी हेल्थ ने निरीक्षण में जांच की, इसमें पैसे लेने की पुष्टि हुई थी। इसमें एक सुरक्षाकर्मी को हटाया गया था। साथ ही चेतावनी दी गई थी। इसके बाद सीएचसी बिरधा में भी नसबंदी में पैसे लेने का मामला सामने आया था। यह मामला ठंडा नहीं हो सका था। अब बृहस्पतिवार को सीएचसी बार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वायरल वीडियो में लोगों ने स्वयं को प्रसूताओं का परिजन बताया है। इसमें अस्पताल कर्मियों पर प्रसव के नाम पर पैसे लेने की बात कही जा रही है। साथ ही प्रसूताओं को मैन्यू के आधार पर भोजन न देने की बात कही जा रही है। यही नहीं दवाइयां तक बाहर से मंगाने के आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्राम बछरावनी निवासी खूब सिंह ने बताया कि प्रसव के बाद एक मैडम ने चार सौ रुपये लिए हैं। एक ने तीन सौ रुपये लिए है। दवाइयां भी बाहर से मंगाई गई है। एक महिला ने बताया कि शौचालय पर ताला लगा हुआ है। बाहर जाना पड़ रहा है। अधिक परेशानी हो रही है। दूसरे वीडियो में खाना व नाश्ता नहीं मिलने की बात कह रहे हैं। प्रसव के समय की चर्चा की गई। इसमें चर्चा हो रही है कि प्रसव के बाद पैसा लिए या पहले लिए है। बताया कि पैसे लेने वाले को पहचान लेगे। एक ने चार सौ रुपये लिए, दूसरे ने तीन सौ रुपये और तीसरी कर्मचारी ने सौ रुपये लिए हैं। पैसा क्यों देते हो, इस पर कह रहे है कि न देने पर उल्टा सीधा कर देंगे। इसलिए दे देते हैं। ---बार सीएचसी का वीडियो वायरल होने की जानकारी हुई है। इसकी जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट आनने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।- डॉ. इम्तियाज अहमद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें