फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूस मांग रहा लेखपाल निलंबित, वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई, महरौनी तहसील का मामला

महरौनी तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए लेखपाल संघ के अध्यक्ष एवं लंबे समय से कार्यरत लेखपाल कुलदीप खरे को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर की गई है, जिसमें वे कथित रूप से एक किसान से रिश्वत की मांग करते नजर आ रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसान अपनी जमीन की पैमाइश कराने के लिए लेखपाल के पास पहुंचा था। इसी दौरान कथित तौर पर ₹15,000 की मांग की गई। किसान द्वारा कम राशि देने की बात कहने पर भी लेखपाल द्वारा कथित रूप से मना कर दिया गया। पूरी घटना का वीडियो किसी व्यक्ति द्वारा रिकॉर्ड कर लिया गया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और मामले की जांच कर त्वरित कार्रवाई करते हुए लेखपाल को निलंबित कर दिया गया। उपजिलाधिकारी महरौनी, रजनीश वाजपेई ने बताया कि मामला गंभीर है और भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें