फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: ललितपुर में छतों पर काल बनकर झूल रहे हाईटेंशन लाइन के तार

ललितपुर नगर पालिका परिषद के वार्ड 13 के पिसनारी में नहर मार्ग से सटे मोहल्ला में हाईटेंशन लाइन के तार काल बनकर झूल रहे हैं। यहां पर कई घरों के छतों से महज तीन से चार फिट ऊंचाई पर हैं तो वहीं कुछ तार तो छतों को छू रहे हैं। इनमें कई लोगों ने छत को तारों के छूने से बचाव के लिए लकड़ी के खंभा लगाकर ऊंचा कर दिया है। वहीं कुछ ने तारों पर पाइप डाल दिया है। इन तारों के चलते लोग अपने छतों पर नहीं जा पा रहे हैं। सर्दी में घरों में ठिठुरने को मजबूर हैं। इन तारों की मरम्मत न होने से जर्जर हालत तक में बने हुए हैं। कई बार इनके गिरने से घटनाएं तक हो गईं हैं। ऐसे में लोग भय के साये में रहने को मजबूर हैं। समस्या से दो दर्जन से अधिक परिवार जूझ रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें