फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के दो दिन बाद दुल्हन ने ससुरालीजनों को खिलाया नशीला हलवा, जेवर-नकदी लेकर भागी

थाना बार के मर्रौली गांव में एक नवविवाहिता ने कोर्ट मैरिज के दो दिन बाद 13 मई की रात को परिवार के लोगों को नशीला हलुआ खिलाकर गहरी नींद सुलाने के बाद नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गई। पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम मर्रौली निवासी खिलान सिंह ने बताया कि उसके पुत्र रहीश की कोर्ट मैरिज 11 मई को ग्राम जफरानपुर जनपद चंदौली निवासी एक लड़की के साथ कोर्ट मैरिज हुई थी। यह शादी महरौनी क्षेत्र के एक व्यक्ति के माध्यम से हुई थी। शादी में उसने उक्त लड़की को पूरे जेवर पहनाए थे। जिसमें मंगलसूत्र, पायल, करदौनी, पुतईया शामिल थे। कोर्ट मैरिज के बाद वह लोग नई बहू को लेकर घर आ गए थे। यहां 13 मई को नई बहू ने कहा कि उसके क्षेत्र में शादी के बाद मीठा बनाने की रस्म मनाई जाती है। जिसमें परिवार के सभी लोगों को मीठा बनाकर खिलाया जाता है। इस पर उसने इस रस्म को पूरी करने की बात कही। नई बहू ने मीठा हलवा बनाया और परिवार के सभी लोगों को खाने के लिए दिया। सभी लोगों ने उक्त मीठे हलुआ को खाया। इसे खाने के बाद परिवार के सभी लोग गहरी नींद में सो गए। इसी दौरान रात में नई दुल्हन घर से नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गई। इधर 14 मई की सुबह जब परिवार के लोग नींद से जागे तो उन्हें नई दुल्हन घर में दिखाई नहीं दी। काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। घर के सामान का निरीक्षण किया तो पाया कि घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात सहित 70 हजार रुपये नकद गायब थे। इसे लेकर नई दुल्हन फरार हो गई। पीड़ित रहीश ने एक शिकायती पत्र थाना बार पुलिस को दिया और कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें