शहर की बिगड़ी बिजली व्यवस्था पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने बिजली अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने बिजली अधिकारियों को हर हाल में चौबीस घंटे में बिजली व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिजली अधिकारी बता दें, काम नहीं कर सकते तो आर्मी को सौंप देंगे बिजली व्यवस्था। ऐसा क्या करें कि कौन सी घुट्टी पिलाएं जिससे बिजली अधिकारी काम करने लगें।