मेघालय स्थित शिलॉन्ग में हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी हत्याकांड में उसकी पत्नी सोनम को यूपी के गाजीपुर जिले से बदहवास हालत में पुलिस ने पकड़ा है। शिलॉन्ग में हुई हाई प्रोफाइल राजा रघुवंशी हत्या मामले के तार ललितपुर से भी जुड़ गए। रविवार आधी रात को शिलॉन्ग पुलिस ने दबिश देकर ललितपुर जिले के मेहरौनी थाना के चौकी गांव से राघवेंद्र पुत्र किशन राजपूत के बेटे आकाश और नरेश राजपूत और राजेंद्र पुत्र भगवान सिंह को हिरासत में लिया। पुलिस ने उनसे पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस आकाश राजपूत पुत्र राघवेंद्र को अपने साथ मेघालय ले गई, जबकि अन्य लोगों को छोड़ दिया।