फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: कार्यक्रम में स्पीच दे रहे थे मंत्री जी... भीड़ के बीच से बुजुर्ग ने दी नसीहत, मामला बिगड़ता देख निकले, वीडियो वायरल

दीपक महाजन Updated Fri, 05 Sep 2025 05:12 PM IST

वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है। राज्य मंत्री मन्नू लाल कोरी ललितपुर के धौरा में एक कार्यक्रम के दौरान जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। स्पीच के दौरान एक भीड़ में से एक बुजुर्ग आया और चिल्लाते हुए मंत्री को खरी-खोटी सुनाने लगता है, यह नहीं वीडियो में अपशब्द भी सुनाई दे रहे हैं। राज्यमंत्री लगातार उसकी बात काटते जाते हैं। कहते हैं बाद में बात करेंगे। लेकिन बुजुर्ग शांत नहीं होता मामला बिगड़ता देख राज्यमंत्री भारत माता की जय कहते हुए अपनी बात को विराम देकर निकल जाते हैं। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें