फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: पुलिस की पाठशाला में छात्र-छात्राओं को दी गई हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी

अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में बुधवार को पं.दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय में ‘पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम का आयोजन किया। छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए पुलिस उपाधीक्षक रक्षपाल सिंह ने कहा आजकल टेक्नोलॉजी का जमाना है किसी भी अनजान नंबर से आने वाली कॉल को रिसीव ना करें और यदि कोई मोबाइल पर परेशान करता है तो उसकी शिकायत तत्काल पुलिस से करें। उन्होंने महिला सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबर 1090,112,1930, 112,1098,1076,108 ,181, महिला हेल्प डेस्क ,एंटी रोमियो स्क्वॉड,मिशन शक्ति आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि सरकार और पुलिस महिला सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहती है। छात्राएं किसी भी समय हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके पुलिस की सुरक्षा ले सकती हैं। रास्ते में यदि कोई भी अराजक तत्व परेशान करता है तो इसके लिए एंटी रोमियो स्क्वाड बनाया गया है जिसमें महिला पुलिसकर्मी रहती है जो मौके पर पहुंचकर अराजक तत्वों पर कार्यवाही करती हैं। वहीं आपातकाल में पुलिस मौके पर पहुंचकर मदद करती है,पुलिस द्वारा की गई सहायता का फीडबैक भी लिया जाता है। इसके साथ ही प्रत्येक खंड में महिला हेल्प डेस्क का निर्माण किया गया और चौराहों पर पिंक बूथ बनाए गए हैं, जहां महिलाओं के लिए उनकी समस्या को सुना जाता है तथा तत्काल मदद की जाती है। उन्होंने साइवर अपराध को लेकर छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि अनजाने नंबर से आई काल को रिसीव न करें। उन्होंने कहा कि आजकल आप के किसी परिवार के सदस्य की आवाज में यदि कोई आपको गुमराह करने का प्रयास करे तो उससे बचे, ये साइबर अपराधियों की हरकत हो सकती है। इस दौरान छात्र छात्राओं के सवालों का सीओ ने जवाब दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आशुतोष यादव, मिशन शक्ति प्रभारी निर्भय चंद्र,डॉ जितेंद्र विक्रम वेद, प्रवक्ता धर्मेंद्र कुमार राना , महिला आरक्षी कृष्णा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें