सावन सोमवार पर शहर से विशाल कांबड़ यात्रा पुलिस सुरक्षा में निकाली जा रही है। जिसमें पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। जगह जगह तिराहा और चौराहों पर भारी पुलिस तैनात है। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए वाहनों के रूट का डायवर्जन किया है। हाइवे पर गोविंद सागर बांध तिराहा से, कैलगुआ तिराहा, सावरकर चौक और तुवन चौराहा क्षेत्र से भारी वाहनों का प्रवेश बंद किया गया है। भारी वाहनों को दूसरे सड़क मार्ग से निकाला जा रहा है। कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। पुलिस के आलाधिकारी सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए भृमणशील बने हुए हैं।