बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से चौपट हुई फसल के मुआवजे को लेकर सेमरा बुजुर्ग गांव के किसानों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। बड़ी संख्या में किसान सड़क पर बैठ गए और हंगामा करने लगे। जानकारी मिलते ही मौका पर पहुंचा प्रशासनिक अमला किसानों को समझाने में जुटा हुआ है। जिले में शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों को चिंता में डाल दिया है। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जहां जमीन पर गिर गई है तो वहीं कटी हुई फसल पानी में भीगकर खराब होने की कगार पर पहुंच गई है। किसानों का कहना है कि पिछले साल हुए नुकसान की भरपाई नहीं हाे पाई थी। उनका आरोप है लेखपालों ने सही रिपोर्ट नहीं लगाई थी। किसानों तत्काल नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने की मांग पर अड़े हैं।