फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर में भारी बारिश से हाहाकार, गढ़िया पुल डूबा, राजघाट बांध से छोड़ा गया पानी

ललितपुर में लगातार हो रही भारी बारिश ने हालात गंभीर बना दिए हैं। बारिश के कारण बांधों का जलस्तर बढ़ गया है। इसके साथ ही नदी-नाले उफान पर हैं। रविवार को तालबेहट नगर का मानसरोवर तालाब ओवरफ्लो हो गया। इससे ओना पुल पर पानी का बहाव शुरू हो गया है। प्रशासन ने भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुल पर पुलिस तैनात की है। वहीं, शहजाद नदी पर बना गढ़िया का पुल पानी में डूब गया है, जिससे हजारों लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ है। राजघाट बांध में जलभराव क्षेत्र में पानी की अधिक आवक के कारण बांध का निर्धारित स्तर बनाए रखने के लिए दोपहर 12 बजे से लगभग 30,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। सहायक अभियंता ने राजघाट बांध ने नदी किनारे बसे लोगों को सतर्क रहने और किनारे से दूर रहने की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें