फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बोले- 2027 में 2017 से भी बड़ी जीत का लक्ष्य

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा मुखिया अपनी ही पार्टी का नाम लेने से बच रहे हैं। समाजवाद की बात करने के बजाय दूसरे नामों का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 2017 से भी बड़ी जीत दिलानी है। चौधरी मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय पर संगठनात्मक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने में पुराने कार्यकर्ताओं का योगदान सबसे महत्वपूर्ण रहा है। भाजपा में कार्यकर्ता कभी पूर्व नहीं होता, केवल पद पूर्व हो सकता है। जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी बदल सकते हैं, लेकिन कार्यकर्ता हमेशा संगठन का अभिन्न हिस्सा रहता है। उन्होंने जिलाध्यक्ष से कहा कि सभी को पद देना संभव नहीं है, लेकिन सम्मान और जिम्मेदारी जरूर दी जा सकती है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्हीं के परिश्रम और संगठनात्मक क्षमता के बल पर प्रदेश में एक बार फिर प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सर्वसमाज की पार्टी है और बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि विपक्ष के पास मुद्दों का अभाव है। उन्होंने कहा कि सपा नेतृत्व आजकल केवल पीडीए की बात कर रहा है, लेकिन अपनी पार्टी का नाम लेने से बच रहा है। उन्हें पता है कि सपा का नाम लेते ही लोगों को वर्ष 2017 से पहले का उत्तर प्रदेश याद आ जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास, सुशासन और जनकल्याण की राजनीति करती है, जबकि विपक्ष केवल भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है। जनता अब जागरूक हो चुकी है और उसे गुमराह नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें