फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे किनारे खड़े ट्रक में लगी आग, देखते ही देखते बना आग का गोला

दीपक महाजन Updated Wed, 22 Apr 2026 02:59 PM IST

कोतवाली सदर अंतर्गत गल्ला मंडी के पीछे हाईवे-44 पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मंगलवार को ट्रक में आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक में आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने किसी तरह दूरी बनाकर खुद को सुरक्षित किया। सूचना पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास किया। इस बीच फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक ट्रक आग से जल चुका था। आग लगने के कारण पर बताया गया कि वेल्डिंग दुकान पर वेल्डिंग करने के दौरान ट्रक में आग लगी थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें