लखीमपुर खीरी जिले में शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से एक बार फिर कटान शुरू हो गया है। बिजुआ ब्लॉक का गांव करसौर नदी की जद में आ गया है। तीन हजार आबादी वाले इस गांव के दो मकान नदी में समा गए हैं। गांव के वजूद पर भी खतरा मंडराने लगा है। इसको लेकर ग्रामीणों में दहशत है। कटान पीड़ित ग्रामीण को साथ लेकर सोमवार को सपा सांसद उत्कर्ष वर्मा ने डीएम से मुलाकात की। सपा सांसद ने डीएम को गांव करसौर में कटान के हालात से अवगत कराया। डीएम से मिलकर सांसद ने कहा है कि गांव को बचाने लिए अगर समय रहते कार्य नहीं किया गया तो पूरा गांव कट जाएगा। कटान को रोकने के लिए व्यवस्था कराने की मांग की।