फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: जयघोष और भक्ति के बीच निकली भगवान श्रीजगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

लखीमपुर खीरी। अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) लखीमपुर की ओर से शुक्रवार को भगवान श्रीजगन्नाथ, बलराम व सुभद्रा महारानी की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु रथयात्रा में शामिल होकर हरिनाम संकीर्तन और "हरे कृष्ण" महामंत्र का कीर्तन करते हुए पूरे मार्ग पर भक्ति में सराबोर नजर आए। यात्रा भुईफोरवानाथ मंदिर से संकटा देवी चौराहा, सराफा बाजार, हीरालाल धर्मशाला चौराहा, गुरु गोविंद सिंह चौक, अस्पताल रोड, सदर चौराहा होते हुए शहीद नसीरुद्दीन मेमोरियल मैदान पहुंची, जहां विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया। पूरे रास्ते "जय जगन्नाथ" और "हरे कृष्ण" के जयघोष से शहर की सड़कें गूंजती रहीं। संकीर्तन मंडली के साथ चल रही महिलाएं भजनों की धुन पर नृत्य करती रहीं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें