लखीमपुर खीरी के निघासन-सिंगाही मार्ग पर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। सरयू नदी के पास मोटे बाबा स्थान के समीप सरिया से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी घायलों को निघासन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने रोहित पुत्र रोशन निवासी उमरा को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सूरज पुत्र पप्पू, चंद्रशेखर पुत्र मैकू, प्रदीप पुत्र जीवनलाल और दाताराम पुत्र छोटेलाल निवासी उमरा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।