फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के फरधान में हाईवे पर टोल शुरू, चार पहिया वाहनों का सफर हुआ महंगा

लखीमपुर-गोला मार्ग पर फरधान के बौठा गांव के पास बना टोल प्लाजा बुधवार से शुरू हो गया। सुबह आठ बजे टोल मैनेजर ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। इसके साथ ही एनएच 730 पर बौठा टोल प्लाजा चालू हो गया है। इसको चलाने का ठेका नीरज एंड संस कंपनी मेरठ ने लिया है। इस टोल पर मैनेजर पिंटू गुप्ता सहित लगभग 30 कर्मी तैनात किए गए हैं। मैनेजर पिंटू गुप्ता ने बताया कि टोल से 20 किमी दूरी में निवास करने वाले लोगों को 350 रूपये का पास बनेगा जो एक महीने तक वैध होगा। पास महीने की किसी भी तारीख को जारी किया जायेगा उसकी वैधता उसी महीने की 30 तारीख तक रहेगी। अगले महीने में फिर से बनवाना होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें