लखीमपुर खीरी जिले में बलराम चीनी मिल की गुलरिया यूनिट ने बुधवार को किसान जागरूकता बाइक रैली निकाली। रैली के माध्यम से किसानों को अच्छी उपज देने वाली किस्म 15023 की बसंतकालीन बोआई पर किसानों को तीन हजार प्रति हेक्टेयर अनुदान चीनी मिल देगा। चीनी मिल के सहायक महाप्रबंधक अजय कुमार सिंह बघेल ने बताया कि बसंतकालीन 15023 गन्ना बोआई करने वाले किसानों को चीनी मिल तीन हजार रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से अनुदान दिया जाएगा। साथ ही पोटाश पर 50 प्रतिशत अनुदान और अन्य कीटनाशकों पर किसानों को अनुदान मिलेगा। इसके अलावा इस प्रजाति के गन्ना की पर्ची सबसे पहले मिलेगी।