फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: गोला के सात केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई छात्रवृत्ति परीक्षा

लखीमपुर खीरी जिले के गोला में रविवार को सात केंद्रो पर राष्ट्रीय आय एवं योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा केंद्र पर दूर-दूर से परीक्षा देने आए विद्यार्थियों ने ओएमआर शीट पर 180 बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। परीक्षा के बाद विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किया। अधिकांश बच्चों के लिए इस तरह की परीक्षा पहला अनुभव था। कृषक समाज इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर 984 में 737 उपस्थित 247 अनुपस्थित, पब्लिक इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर 816 में 681 उपस्थित 135 अनुपस्थित, लाल बहादुर शास्त्री स्मारक इंटर कॉलेज में 480 में 358 उपस्थित 82 अनुपस्थित, गांधी स्मारक विद्यालय पर 234 में 168 उपस्थित 66 अनुपस्थित, गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर 480 में 422 उपस्थित 57 अनुपस्थित, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर 600 में 465 उपस्थित 135 अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें