लखीमपुर खीरी जिले में संपूर्णानगर किसान सहकारी चीनी मिल बृहस्पतिवार सुबह छह बजे से शुक्रवार देर रात तक ब्रेकडाउन रही, जिससे यार्ड में गन्ना लेकर आए किसानों को खुले आसमान में रात गुजारनी पड़ी। संपूर्णानगर किसान सहकारी चीनी मिल में करियर की साफ्ट टूटने के कारण बृहस्पतिवार सुबह से शुक्रवार शाम छह बजे तक लगभग 36 घंटे के लंबे ब्रेकडाउन होने के कारण पेराई बाधित रही। किसान हरदीप सिंह व अन्य किसानों ने बताया कि वे लोग बुधवार रात 12 बजे से गन्ने लेकर मिल आए। मिल बंद होने के कारण शुक्रवार देर शाम तक यार्ड में खुले आसमान में अपने वाहनों पर ही रात गुजारने को मजबूर हुए, लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं दिखा। किसानों ने कहा कि जब मरम्मत का समय होता है तब एक पैसा नहीं लगाया जाता है इसलिय इस तरह की समस्या आती है । किसानों ने मिल प्रबंधक से वार्ता की। उन्होंने कहा कि फॉल्ट को सही कराया जा रहा है। मुख्य गन्ना अधिकारी उदय भान सिंह ने बताया कि फॉल्ट सही होते ही पेराई शुरू हो जाएगी।