फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लखीमपुर खीरी के कबीरधाम में होगा सत्संग सम्मेलन, संघ प्रमुख मोहन भागवत होंगे शामिल

मुकेश कुमार Updated Mon, 07 Apr 2025 05:28 PM IST

लखीमपुर खीरी के अलीगंज के मुस्तफाबाद स्थित कबीरधाम में आठ अप्रैल को सत्संग सम्मेलन किया जाएगा, जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत होंगे। आश्रम के प्रबंधक प्रवीण दास ने बताया मुख्य अतिथि मोहन भागवत, संत असंग देव भक्त आवास के लिए चयनित भूमि का पूजन कर शिलान्यास करेंगे और सत्संग में शामिल होंगे। मोहन भागवत का आगमन दोपहर लगभग 12 बजे होगा। सुरक्षा व्यवस्था हेतु कई जगह बैरिकेडिंग लगाई गई है, भारी पुलिस बल हर जगह तैनात किया जा रहा है। वीआईपी टेंट लगाया गया है। आश्रम प्रबंधन ने बताया लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और साफ सफाई व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। मंच के पास सुरक्षा व्यवस्था के लिए डी पॉइंट भी लगाया गया है। दिल्ली और लखनऊ के अधिकारी भी निरीक्षण करके जा चुके हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने भी आश्रम का निरीक्षण किया तथा पुलिस की बैठक कर सभी को अपनी अपनी ड्यूटी सही तरीके से करने की बात कही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें