फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लखीमपुर खीरी में सर्दी के बीच बारिश ने बढ़ाईं मुश्किलें, शीतलहर से कांपे लोग

Thu, 16 Jan 2025 06:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी में लगातार तीसरे दिन धूप न निकलने से ठंड और गलन से लोग परेशान थे। बृहस्पतिवार को बारिश ने परेशानी और बढ़ा दी। बारिश से गलन बढ़ गई है। ठंड के चलते लोग घर से बाहर निकलने से बचते रहे। सुबह कोहरा नजर नहीं आया, लेकिन गलन ने बाहर निकलने वालों की दुश्वारियों में इजाफा कर दिया। दिनबर सर्द हवा चलती रही, जिससे लोगों को और अधिक गर्म कपड़े पहनकर, शॉल और मफलर लपेटकर निकलना पड़ा। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और हल्की धुंध ने माहौल को और ठंडा बना दिया। ठंड के बीच लोगों का कामकाज के लिए बाहर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं था। रुक रुककर कई बार हुई बारिश ने तापमान में गिरावट तो की ही साथ ही लोगों के कामकाज भी रुक गए। सुबह न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें