लखीमपुर खीरी में आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को जिले के कई क्षेत्रों में मौसम में बदलाव हो गया। जिले के कई इलाकों में बारिश हुई। इसके चलते तापमान में हल्की कमी आई है। मैलानी इलाके में बृहस्पतिवार देर रात को ही बारिश शुरू हो गई थी। संपूर्णानगर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह रुक-रुक कर हल्की बारिश हुई। इसके अलावा मझगईं क्षेत्र में भी शुक्रवार को बारिश होने से तापमान में हल्की कमी आई है। हालांकि यहां बारिश से गांवों में जलभराव हो गया। क्षेत्र के गांव त्रिलोकपुर में बारिश से जल भराव हो गया, जिससे लोगों को दिक्कतें हुईं।